दहेज की खातिर विवाहिता को जला कर मार डाला

लौरिया : थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता जुबैदा खातून को जला कर मार डाला है. साक्ष्य छुपाने की नीयत से लाश को गायब कर दिया गया है. इस बावत गौनाहा थाना के पकड़ी-भुसौली निवासी जुबैदा के पिता अख्तर अली ने लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

लौरिया : थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता जुबैदा खातून को जला कर मार डाला है. साक्ष्य छुपाने की नीयत से लाश को गायब कर दिया गया है. इस बावत गौनाहा थाना के पकड़ी-भुसौली निवासी जुबैदा के पिता अख्तर अली ने लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जुबैदा के पति अब्दुल्लाह, ससुर हसन बैठा सहित सात लोगों को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में अख्तर अली ने बताया है कि उसकी पुत्री जुबैदा की शादी बनकटवा निवासी हसन बैठा के पुत्र अब्दुल्लाह से हुई थी. उसको दो बच्चे हैं.

शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक चला. लेकिन कुछ दिनों के बाद ससुराल वालों का व्यवहार में बदलाव आने लगा. उसके बाद दहेज की मांग कर ससुराल वाले जुबैदा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. इसी बीच जुबैदा को केरोसिन छिड़कर जला कर मार डाले व साक्ष्य मिटाने की नियत से लाश को गायब कर दिया गया है. लौरिया थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >