चनपटिया में सफाई की नयी व्यवस्था शुरू

चनपटिया : नगर पंचायत के लोगों में सफाई की नयी व्यवस्था से हर्ष है. सफाई के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत चनपटिया के द्वारा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है. नगर के कोने-कोने […]

चनपटिया : नगर पंचायत के लोगों में सफाई की नयी व्यवस्था से हर्ष है. सफाई के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत चनपटिया के द्वारा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है. नगर के कोने-कोने में सफाई कर्मी सीटी बजाकर डोर-टू-डोर प्रतिदिन कूड़े का उठाव कर रहे हैं. इस इस योजना से नगर के लोग स्वच्छता पर विशेष बल दिया है. नगर की सफाई में केवल सफाईकर्मी की जिम्मेदारी नहीं बनती. बल्कि चनपटिया के आम नागरिकों की भी भूमिका होनी चाहिए. जिस कूड़ा को आम लोग अपने घर के बाहर कल तक फेंका करते थे.

उसे सफाई कर्मी अपने हाथों से उठाते हैं. इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने यह भी बताया कि अभी कूड़े कचरे का उठाव सड़कों चौक-चौराहों पर कराए जा रहा है. परंतु 10 दिन के बाद से डस्टबिन के माध्यम से घरों के अंदर के कूड़े को सूखा-गिला इकट्ठा करने के लिए व्यवस्था की जाएगी. इसकी सराहना करते विनोद आर्य, रागीब हुसैन, विनोद जायसवाल, विवेक कुमार, श्याम बाबू प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, कृष्णा कुमार जायसवाल, आनंद कुमार गुप्ता आदि ने कहा है कि स्वच्छता में सभी नागरिकों को सहयोग करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >