लक्जरी कार से एक कार्टन विदेशी शराब जब्त

लाल बाजार चौक से पुलिस ने छापेमारी कर जब्त की गाड़ी बेतिया : शहर के लाल बाजार चौक से सोमवार की देर शाम लक्जरी कार से पुलिस ने छापेमारी कर एक कार्टून विदेशी शराब जब्त कर ली. गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार गाड़ी चालक लौरिया थाना के पड़रौन निवासी हरेंद्र प्रसाद बताया […]

लाल बाजार चौक से पुलिस ने छापेमारी कर जब्त की गाड़ी

बेतिया : शहर के लाल बाजार चौक से सोमवार की देर शाम लक्जरी कार से पुलिस ने छापेमारी कर एक कार्टून विदेशी शराब जब्त कर ली. गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार गाड़ी चालक लौरिया थाना के पड़रौन निवासी हरेंद्र प्रसाद बताया गया है.
नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि गाड़ी लाल बाजार निवासी प्रवीण वर्णवाल की है. उसकी कल शादी थी. बरात अम्म्रपाली होटल में जा रहा था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फोर्ड एक्को लक्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जाया जा रहा है. सूचना के बीच पुलिस छापेमारी की. गाड़ी तलाशी ली गयी, तो अंदर एक कार्टन रॉयल स्टैग विदेशी शराब पाया गया. पुलिस गाड़ी व शराब को जब्त कर ली. मौके से चालक हरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर ली. सूत्रों की मानें तो शादी समारोह में जश्न मनाने की नीयत से गाड़ी में लदी शराब ले जाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >