टेंपो पलटा, दबने से युवक की मौत

बेतिया : बेतिया-छावनी मुख्य पथ में सुप्रिया रोड में सोमवार की देर शाम टेंपो पलटने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि अन्य सवार घायल हो गये. मृत युवक की पहचान भटवलिया सुगौली पूर्वी चंपारण निवासी संजय प्रसाद उर्फ़ मृत्युंजय प्रसाद 25 वर्ष के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष नित्यानंद […]

बेतिया : बेतिया-छावनी मुख्य पथ में सुप्रिया रोड में सोमवार की देर शाम टेंपो पलटने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि अन्य सवार घायल हो गये. मृत युवक की पहचान भटवलिया सुगौली पूर्वी चंपारण निवासी संजय प्रसाद उर्फ़ मृत्युंजय प्रसाद 25 वर्ष के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया की शव को कब्जे में ले लिया गया है.

परिजनों को सूचना भेज दी गयी है. जानकारी के अनुसार छावनी से स्टेशन की ओर जा रही एक टेम्पू सुप्रिया सिनेमा रोड में पलट गयी. टेम्पू में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. जबकि संजय की मौत उसमें दबने से घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने टेम्पू को जब्त कर लिया है. जबकि चालक फरार हो गया. पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >