महिला एपीपी व अधिवक्ता में हाथापाई

बेतिया : स्थानीय सिविल न्यायालय में महिला एपीपी वंदना अग्रवाल व अधिवक्ता शमीम अफरोज के बीच हाथापाई व मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना फास्ट ट्रैक द्वितीय के जज ओमप्रकाश के कोर्ट रूम की है. आरोप है कि अधिवक्ता शमीम अफरोज ने महिला एपीपी को थप्पड़ जड़ दिया है. वहीं एपीपी पर भी […]

बेतिया : स्थानीय सिविल न्यायालय में महिला एपीपी वंदना अग्रवाल व अधिवक्ता शमीम अफरोज के बीच हाथापाई व मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना फास्ट ट्रैक द्वितीय के जज ओमप्रकाश के कोर्ट रूम की है.
आरोप है कि अधिवक्ता शमीम अफरोज ने महिला एपीपी को थप्पड़ जड़ दिया है. वहीं एपीपी पर भी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने की बात कही जा रही है. मामले में एपीपी की शिकायत पर कोर्ट पहुंची नगर थाने की पुलिस ने एपीपी का बयान दर्ज कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए एमजेके अस्पताल भेजवाया. घटना को लेकर कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
जानकारी के अनुसार, सोमवार की करीब दो बजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में किसी मामले की सुनवाई चल रही थी. महिला एपीपी वंदना अग्रवाल कोर्ट रूम में बेंच पर अन्य अधिवक्ताओं के साथ बैठी थी.
इसी दौरान अधिवक्ता शमीम अफरोज भी कोर्ट रूम में पहुंचे. जहां बैठने को लेकर एपीपी वंदना अग्रवाल व अधिवक्ता शमीम अफरोज से बहस हो गयी. थोड़ी ही देर में यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गयी. सूत्रों के मुताबिक अधिवक्ता शमीम अफरोज ने महिला एपीपी को थप्पड़ मार दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय झा, नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस को दिये बयान में महिला एपीपी ने शमीम अफरोज पर उन्हें पीटने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाये हैं. इसके अलावा एपीपी ने विधिज्ञ संघ में अधिवक्ता शमीम अफरोज के खिलाफ लिखित शिकायत की है. इस संदर्भ में अधिवक्ता शमीम अफरोज से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.
अधिवक्ता पर महिला एपीपी को थप्पड़ जड़ने का आरोप शिकायत पर कोर्ट पहुंची नगर थाने की पुलिस
न्यायाधीश ने अधिवक्ता से मांगा स्पष्टीकरण
कोर्ट रूम में हुए इस मामले के बाद फास्ट ट्रैक द्वितीय कोर्ट के न्यायधीश ओमप्रकाश ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. जज ने इसे कोर्ट की अवमानना मानते हुए अधिवक्ता शमीम अफरोज से स्पष्टीकरण की मांग की है.
जज ने इस मामले में अधिवक्ता को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है. इधर, घटना के बाद लोक अभियोजक अरविंद सिंह ने अन्य अपर लोक अभियोजकों के साथ बैठक कर घटना की निंदा की. एपीपी के साथ हुए इस घटना को सभी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया साथ ही कहा कि इससे समाज में अधिवक्ताओं के प्रति गलत संदेश जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >