बाइक से गिर कर महिला की मौत

मैनाटांड़ : बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ में शुक्रवार को सिंहपुर गांव के सामने चिमनी मोड़ के पास एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. तत्काल उक्त महिला को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान मैनाटांड़ थाना के रमपुरवा […]

मैनाटांड़ : बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ में शुक्रवार को सिंहपुर गांव के सामने चिमनी मोड़ के पास एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. तत्काल उक्त महिला को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान मैनाटांड़ थाना के रमपुरवा निवासी रामलाल साह की तैंतीस वर्षीय पत्नी जोलहा देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतका जोलहा देवी अपनी मायके पलनवा से रअपने गांव रमपुरवा आ रही थी. तभी मोड़ पर बाइक से गिरकर घायल हो गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एलएन सिंह ने बताया कि हेड इंज्यूरी के कारण जोलहा देवी की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >