करंट से महिला की मौत

गौनाहा : मटियरिया पंचायत की कला पकड़ी गांव में बिजली की तार के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार कला पकड़ी गांव निवासी शंकर मांझी की 32 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने कमरे में पंखा का तार जोड़ रही थी. इस क्रम में विद्युत तार के प्रवाह […]

गौनाहा : मटियरिया पंचायत की कला पकड़ी गांव में बिजली की तार के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार कला पकड़ी गांव निवासी शंकर मांझी की 32 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने कमरे में पंखा का तार जोड़ रही थी. इस क्रम में विद्युत तार के प्रवाह के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

चोरी की बाइक के साथ एक पकड़ाया : गौनाहा. सहोदरा थाना के डूमरिया गांव में चोरी के बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. यह कार्रवाई शिकारपुर व सहोदरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गयी और शिकारपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गयी.
थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरिया गांव में छापेमारी की. इस दौरान संतोष साह के पुत्र बादल कुमार को गिरफ्तार करते हुए ग्लैमर बाइक संख्या बीआर 22 के 6488 को उसके घर से बरामद कर ली. इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >