पढ़ाई किये बगैर छात्र दे रहे परीक्षा

बेतिया : सरकारी मंच हो या फिर राजनीतिक कार्यक्रम. अफसरों व नेताओं के द्वारा दावे तो बड़े-बड़े किये जाते हैं, लेकिन इन दावों में सच्चाई कितनी है ? इसकी बानगी सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था से लगायी जा सकती है. स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को किताबें मुहैया […]

बेतिया : सरकारी मंच हो या फिर राजनीतिक कार्यक्रम. अफसरों व नेताओं के द्वारा दावे तो बड़े-बड़े किये जाते हैं, लेकिन इन दावों में सच्चाई कितनी है ? इसकी बानगी सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था से लगायी जा सकती है.

स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को किताबें मुहैया नहीं कराई जा सकी है. ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात करना ही बेमानी है. प्रभात खबर ने गुरुवार को परीक्षा देने आये छात्रों से किताबें के बारे में पूछा तो छात्रों ने समस्याओं का बौछार लगा दिया. किताब नहीं मिलने से पढ़ाई नहीं होने की बात कही तो स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी. कहा कि बिना किताब और पढ़ाई की परीक्षाएं ली जा रही हैं. वह भी तब, जब जिले में शिक्षा मंत्री मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >