डॉक्टरों ने हो रहे हमलों के खिलाफ किया प्रदर्शन

संसदीय कानून बनाकर हमले पर रोक के लिए ठोस पहल की मांग बेतिया : एमजेके अस्पताल परिसर में आइएमए के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन सोमवार को किया गया़ प्रदर्शन के दौरान मौजूद डॉक्टरों द्वारा एक संसदीय कानून बनाकर पूरे देश में उनपर होने वाले हमलों पर ठोस कार्रवाई व पीसीटीएनडीटी एक्ट में संशोधन सहित […]

संसदीय कानून बनाकर हमले पर रोक के लिए ठोस पहल की मांग

बेतिया : एमजेके अस्पताल परिसर में आइएमए के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन सोमवार को किया गया़
प्रदर्शन के दौरान मौजूद डॉक्टरों द्वारा एक संसदीय कानून बनाकर पूरे देश में उनपर होने वाले हमलों पर ठोस कार्रवाई व पीसीटीएनडीटी एक्ट में संशोधन सहित कई मांगें की. आइएमए के प्रवक्ता डॉक्टर उपेंद्र कुमार ने कहा कि आज बापू की जयंती के अवसर पर यह प्रदर्शन समूह देश में अहिंसा दिवस के तौर पर किया जा रहा है़ बापू सत्य व अहिंसा के पुजारी थे़
अध्यक्ष डॉ प्रमोद तिवारी पूर्व अध्यक्ष डॉ महाश्रय सिंह डॉ अंजनी कुमार समेत अन्य ने कहा कि डॉक्टरों एवं चिकित्सा संस्थानों पर होने वाले हमले की निंदा की़ आए दिन डॉक्टरों पर लोगों द्वारा हमले किये जा रहे है़ं मौके पर डॉक्टर अनिल कुमार मोटानी, डॉक्टर दिनेश राय, डॉक्टर सन्नी सिंह, डॉक्टर सौरभ कुमार, डॉक्टर वीरेन्द्र, डॉक्टर अमरनाथ, डॉक्टर जितेंद्र आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >