ससुराल पहुंच नशेड़ी पति ने पत्नी का गला रेत, स्थिति नाजुक

बेतिया : पत्नी महज इतना चाहती थी कि पति की नशे की आदत छूट जाये. घर में सुख-शांति रहे. दो साल की बिटिया की परवरिश अच्छीतरहसे हो सके और नशे की वजह से घर में जो कलह है वह खत्म हो सके. लेकिन, पत्नी की यह चाहत आज उसके जान की दुश्मन बन गयी है. […]

बेतिया : पत्नी महज इतना चाहती थी कि पति की नशे की आदत छूट जाये. घर में सुख-शांति रहे. दो साल की बिटिया की परवरिश अच्छीतरहसे हो सके और नशे की वजह से घर में जो कलह है वह खत्म हो सके. लेकिन, पत्नी की यह चाहत आज उसके जान की दुश्मन बन गयी है. पति के नशे की आदतों का खिलाफत करना उसे इतना भारी पड़ गया है कि वह अब हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

मामला बिहार के बेतिया स्थित नौतन थाना के खड्डा पतहरी गांव का है. जहां पति के नशा नहीं छोड़ने तक मायके में रहने आ पहुंची पत्नी का गला पति ने रेत दिया है. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भरती कराया गया है. जबकि आरोपी पति फरार है. मामला सोमवार की रात दस बजे की है. बताया जाता है कि खड्डा पतहरी गांव प्रियंका की शादी वर्ष 2015 में बगल के गांव में बैकुंठवा के लालबाबू साह के साथ हुई थी.

नशे में अक्सर पत्नी से करता था मारपीट
शादी के बाद से लालबाबू अक्सर नशे में घर आता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. पहले तो प्रियंका ने सबकुछ चुपके से सहन किया, लेकिन लालबाबू की नशे की आदत और मारपीट और बढ़ता गया. इसके बाद प्रियंका ने लालबाबू के नशे की आदत छुड़वाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आदतों में कोई सुधार नहीं होता देख बीते मार्च माह में वह अपने मायके आ गयी. तभी से प्रियंका यही पर रहती थी.

छत के रास्ते शौचालय में घुस चाकू से रेता गला
इधर, सोमवार की रात प्रियंका के मायके के लोग गांव में ही नवरात्रि का धार्मिक मंचन देखने गये थे. रात करीब दस बजे जैसे ही प्रियंका घर में बने शौचालय में गयी, उसी दौरान लालबाबू घर से पीछे से छत के रास्ते शौचालय में घुस चाकू से उसका गला रेत दिया. प्रियंका के चीख की आवाज सुन उसकी भाभी शोर मचाने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >