नरकटियागंज : नगर के मदरसा दिउलिया वार्ड संख्या 06 में चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. युवक को पकड़ने के बाद इसकी सूचना लोगों ने शिकारपुर पुलिस को दिया. शिकारपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक की तलाशी के दौरान उसके पोकेट से एक चाभी का गुच्छा भी पुलिस ने बरामद किया है.
युवक की पहचान शहर के प्रकाश नगर निवासी सुरेंद्र चैधरी के रूप में हुआ है. पुलिस ने दिउलिया निवासी मदन राम के आवेदन पर एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. प्राथमिकी में मदन राम ने बताया है कि इसके फार्म हाउस में घुसकर आरोपी युवक चोरी कर रहा था. जब इसने देखा तो वह भागने लगा. शोर मचाने पर आसपास के लोगों द्वारा इसे पकड़ लिया गया. शिकारपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार युवक आदतन चोर है. इसके पहले भी दो बार चोरी के आरोप में यह जेल जा चुका है. यह कुछ दिन पहले ही जेल से छुट कर आया है. उन्होने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है.
