रंगदारी नहीं दी, तो किसान को अगवा करने की कोशिश दुस्साहस

बेतिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेसड़ा गांव के समीप कुछ तत्वों ने कविलेशवा निवासी ललन गिरी को अगवा करने का प्रयास किया. किसान ने विरोध करते हुए शोर मचाने लगा. ग्रामीणों को आता देख कतिपय तत्व फरार अपने मंसूबे में सफल नहीं होने पर 10 हजार नगद, सोना का अंगूठी व मोबाइल फोन लूट […]

बेतिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के महेसड़ा गांव के समीप कुछ तत्वों ने कविलेशवा निवासी ललन गिरी को अगवा करने का प्रयास किया. किसान ने विरोध करते हुए शोर मचाने लगा. ग्रामीणों को आता देख कतिपय तत्व फरार अपने मंसूबे में सफल नहीं होने पर 10 हजार नगद, सोना का अंगूठी व मोबाइल फोन लूट ले गये. घटना का कारण पूर्व में मांगे गये पांच लाख रंगदारी नहीं देना बताया जा रहा है. इस बारे में कविलेशवा निवासी ललन गिरी ने गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है

केस में योगापट्टी थाना के समशुल मियां, चनपटिया थाना के विशुनपुरवा के लड्डू मियां उफ्र अनवारूल मियां, महेसड़ा के सलाउद्दीन मियां, रेयाबुल मियां सहित दो अज्ञात को आरोपित बनाया है. ललन गिरी ने बताया है कि वे शाम करीब सात बजे मैनपुर से अपने घर कविलेशवा लौट रहे थे. जैसे ही ललन महेसड़ा गांव में पहुंचे,तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. समूसल मियां ने बोला कि तुमको जिंदा नहीं छोड़ूंगा. पांच लाख रंगदारी मांगा गया था, लेकिन तुमने नहीं दिया व सभी मारपीट करने लगे. इसी बीच लड्डू मियां चाकू भिड़ा दिया व पॉकेट से 10 हजार नगद, सोने का अंगूठी व मोबाइल लूट लिये.

उसके बाद सभी आरोपित उसे बाइक पर जबरदस्ती बैठाने लगे. जिसका विरोध करते हुए ललन गिरी ने शोर मचाया. शोर सुनकर ग्रामीण दौडे. ग्रामीणों से घिरता देख सभी आरोपित ललन को छोड़कर बाइक से फरार हो गये. गोपालपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >