शादी की नीयत से वर्ग आठवीं की छात्रा का किया अपहरण

बेतिया : शादी की नीयत वर्ग आठवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. छात्रा चनपटिया स्थित मॉर्निंग रोज स्कूल में वर्ग आठ में पढ़ती है. इस बावत छात्रा के दादा ने चनपटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चनपटिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि छात्रा के दादा के आवेदन पर प्राथमिकी […]

बेतिया : शादी की नीयत वर्ग आठवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. छात्रा चनपटिया स्थित मॉर्निंग रोज स्कूल में वर्ग आठ में पढ़ती है. इस बावत छात्रा के दादा ने चनपटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चनपटिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि छात्रा के दादा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. प्राथमिकी में छात्रा के दादा ने बताया कि उनकी पोती 7 बजे सुबह में कोचिंग में पढ़ाई करने जाने की बात कह घर से निकली.

देर शाम तक घर नहीं लौटी,तो परिजनों ने छात्रा की खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कही पता नहीं चला. दादा ने शक जताया है कि म. नशरूद्दीन, उसकी पत्नी व पुत्री अंजुम ने छात्रा को गायब कर दिया है व छात्रा को बगहा पुलिस जिला के चौतरवा के म. रेयाज के घर पहुंचा दिये हैं. कारण की रेयाज नसरूद्दीन के संबंधी है व उसके घर आता जाता है. छात्रा की रेयाज से बातचीत भी होती रहती थी. इधर छात्रा ने अपनी छोटी बहन को 12 सितंबर को फोन कर बतायी कि वह चौतरवा में हैं. उसके बाद छात्रा का फोन बंद आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >