उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख उड़ाये

दुस्साहस. संत जोसेफ स्कूल के समीप घटना को अंजाम बेतिया : मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) के बाइक की डिक्की तोड़कर दिन-दहाड़े अपराधियों ने 1 लाख रूपया उड़ा लिया. घटना शहर के नुनियार मोहल्ला स्थित संत जोसेफ स्कूल के समीप की बतायी गयी है. बताया जाता है कि जमदार टोला निवासी एमआर मनोज कुमार एसबीआइ एडीभी शाखा […]

दुस्साहस. संत जोसेफ स्कूल के समीप घटना को अंजाम

बेतिया : मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) के बाइक की डिक्की तोड़कर दिन-दहाड़े अपराधियों ने 1 लाख रूपया उड़ा लिया. घटना शहर के नुनियार मोहल्ला स्थित संत जोसेफ स्कूल के समीप की बतायी गयी है. बताया जाता है कि जमदार टोला निवासी एमआर मनोज कुमार एसबीआइ एडीभी शाखा से हाउसिंग लोन की 1 लाख राशि निकासी की थी.
राशि निकासी करने के बाद वे डिक्की में पैसा रखकर संत ज्योसेफ स्कूल में पढ़ने गयी बेटी को लेने बाइक से पहुंचे थे. बाइक स्कूल कंपाउंड के बाहर लगार कर अपने बेटी छुट्टी के समय लेने अंदर हो गये हुए थे. छुट्टी होने के बाद मनोज बेटी को लेकर बाहर आये,तो देखा कि बाइक की डिक्की टूटी हुई है. उसमें बैंक से निकासी कर रखी गयी राशि गायब है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >