बेतिया : ससुराल वालों ने 5 लाख दहेज की खातिर विवाहिता तबसूम आरा को मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इस बावत पीड़िता ने लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में लौरिया थाना के जमुनिया निवासी पति दिलशाद आलम, ससुर लिकायत शेख, सास चुन्नी देवी, देवर इरफान, ननद कलामुन नेशा को आरोपी बनाया गया है.
नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि विवाहिता के आवेदन पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. तबसूम ने बताया है कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से वर्ष 2013 को जमुनिया निवासी लिकायत शेख के पुत्र दिलशाद आलम से हुई थी. उसे एक डेढ़ साल का पुत्र है. इधर सभी आरोपी 5 लाख दहेज मायके से लाने की बात कह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर करने लगे. इसी बीच आरोपियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया है.विवाहिता अपने मायके साठी थाना के बसवरिया हरनहिया में रह रही है.
