बेतिया : मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर मरीजों का इलाज करेंगे़ इसकी जानकारी प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन प्रसाद ने दी़ साथ ही इस संबंध में मेडिसिन विभाग को पत्र निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि मेडिसीन विभाग की देखरेख में छात्रों को पीएचसी में भेजा जायेगा़
पीएचसी में जाकर छात्रों द्वारा मरीजों का इलाज वरीय डॉक्टर के देखरेख में करेंगे़ छात्रों की टीम प्रत्येक सप्ताह में एक से दो बार चनपटिया, लौरिया व मझौलिया पीएचसी में जायेंगे़ इनके साथ मेडिसीन विभाग के डा़ शिल्पी रंजन व अन्य डॉक्टर होंगे़ छात्रों को पीएचसी में जाने के लिए किसी प्रकार से परेशानी नहीं हो. इसके लिए पूरी तैयारी कॉलेज प्रशासन की ओर से कर लिया गया है़ प्राचार्य ने बताया कि एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं का निपटारा उनके सीनियर करेंगे.
