मंगुराहां के वन क्षेत्र में बनेगा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स

गौनाहा : देश विदेश के पर्यटकों के ठहरने के लिए प्रखंड से सटे मंगुराहां वन क्षेत्र के पास टूरिस्ट कंपलेक्स का निर्माण शीघ्र शुरू होगा. बुधवार को यहां पहुंचे डीएम डाॅ निलेश रामचंद्र देवरे ने टूरिस्ट कंपलेक्स के निर्माण के संबंध में गौनाहा सीओ से बातचीत की और सीओ से इसके निर्माण के लिए स्थल […]

गौनाहा : देश विदेश के पर्यटकों के ठहरने के लिए प्रखंड से सटे मंगुराहां वन क्षेत्र के पास टूरिस्ट कंपलेक्स का निर्माण शीघ्र शुरू होगा. बुधवार को यहां पहुंचे डीएम डाॅ निलेश रामचंद्र देवरे ने टूरिस्ट कंपलेक्स के निर्माण के संबंध में गौनाहा सीओ से बातचीत की और सीओ से इसके निर्माण के लिए स्थल की जानकारी मांगी. सीओ ने डीएम को बताया कि अभी तक इसके लिए कोई भूमि उपलब्ध नहीं है.

इस पर डीएम ने सीओ को यथाशीघ्र भूमि उपलब्ध कराते हुए इस बाबत प्रतिवेदन सौंपने और शीघ्र टूरिस्ट कंपलेक्स का निर्माण आरंभ कराने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि जिले के प्राकृतिक सुषमा मंडित वन क्षेत्र व विभिन्न तरह के वन्य जीव, पहाड़ी नदियां, ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों समेत दर्शनीय केंद्रों की भरमार अन्य प्रखंडों के अलावा गौनाहा में भी मौजूद है. वहीं गांधी के भितिहरवा आश्रम, सहोदरा माई स्थल, भिखनाठोरी पिकनिक स्पॉट, हेतुकुंअर गढ़, रमपुरवा बौद्ध स्थल समेत दर्जनों पहाड़ी नदियों के जाल के अलावा ऐसे कई स्थल हैं. जो देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं.
दूसरी ओर महात्मा गांधी ने 1917 में चंपारण सत्याग्रह की शुरूआत करने के लिए इसी प्रखंड के मुरली भरहवा में राजकुमार शुक्ल के गांव मूरली भरहवा पहुंचे थे. साथ ही इस क्रम में गांधी जी ने गौनाहा प्रखंड से सटे भितिहरवा में आश्रम की स्थापना की थी. सरकार की ओर से गांधी के शताब्दी वर्ष मनायी जा रही है. इस क्रम में सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले दो माह पूर्व मूरली भरहवा में पहुंचे थे और यहां के खूबसूरत वादियों का निकट से दर्शन किया था. ऐसा माना जाता है कि सीएम ने इस स्थल पर टूरिस्ट कंपलेक्स की कमी महसूस करते हुए इसके निर्माण का आदेश जारी किया है. इसको लेकर डीएम ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है.
डीएम ने दिया सीओ को शीघ्र निर्माण शुरू कराने का निर्देश
मंगुराहा वन क्षेत्र के पास की जायेगी स्थल चयन के लिए
भूमि की तलाश
देश-विदेश के पर्यटकों को ठहराने के लिए पहल शुरू
सीएम ने दो माह पूर्व किया था यहां के खूबसूरत वादियों का निकट से दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >