छात्र ने शिक्षिका के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
बेतिया : शहर के एक स्कूल के छात्र ने शिक्षिका का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना सभी शिक्षकों के अकाउंट से उसने टैग भी कर दिया. उसने अकाउंट पर तरह-तरह का अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया है. जब फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाये जाने की जानकारी शिक्षिका को अपने सहयोगियों से मिली,तो उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी […]
बेतिया : शहर के एक स्कूल के छात्र ने शिक्षिका का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना सभी शिक्षकों के अकाउंट से उसने टैग भी कर दिया. उसने अकाउंट पर तरह-तरह का अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया है. जब फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाये जाने की जानकारी शिक्षिका को अपने सहयोगियों से मिली,तो उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
शिक्षिका ने अज्ञात छात्र को आरोपित किया है. प्राथमिकी में शिक्षिका ने बताया है कि उनके स्कूल की वेबसाइट पर तस्वीर लोड की गयी है. अज्ञात छात्र ने उनकी पहली तस्वीर को अपलोड किया. उसके बाद से फर्जी नाम से फेसबुक अकाउंट खोल दिया. फेसबुक अकाउंट पर शिक्षिका का फोटो भी लगाया गया है. फेसबुक अकाउंट को स्कूल के सभी शिक्षकों के
छात्र ने शिक्षिका
अकाउंट से टैग किया गया. शुरुआत में तो अकाउंट पर पोस्ट अच्छे डाले गये, लेकिन बाद में अश्लील फोटो भी डाला जाने लगा. इस पर शिक्षिका के फर्जी अकाउंट से टैग हुए सहकर्मियों को शक हुआ, तो उन्होंने शिक्षिका को इसकी जानकारी दी. जब शिक्षिका ने अकाउंट की जांच पड़ताल की, तो पता चला कि उनके नाम का फर्जी अकाउंट खोला गया है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि शिक्षिका के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
शिक्षिका के फेसबुक अकाउंट
को स्कूल के सभी शिक्षकों से
छात्र ने जोड़ा
फेसबुक अकाउंट पर किया जा
रहा है अश्लील तस्वीर पोस्ट
शिक्षिका ने नगर थाने में दर्ज करायी अज्ञात छात्र के खिलाफ प्राथमिकी