महेसरा घाट पर व्यवसायी से 2.10 लाख की लूट

बेतिया/ मझौलिया : मझौलिया थाने के महेसरा घाट के पास बाइक सवार अपराधियों ने बेतिया खिरियाघाट निवासी लकड़ी व्यवसायी भूषण पटेल से दो लाख 10 हजार रुपये लूट लिये. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यावसायी के सिर, हाथ व पीठ पर लोहे के रॉड से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. […]

बेतिया/ मझौलिया : मझौलिया थाने के महेसरा घाट के पास बाइक सवार अपराधियों ने बेतिया खिरियाघाट निवासी लकड़ी व्यवसायी भूषण पटेल से दो लाख 10 हजार रुपये लूट लिये. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यावसायी के सिर, हाथ व पीठ पर लोहे के रॉड से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
जख्मी हालत में व्यवसायी को इलाज के लिए ग्रामीणों ने पीएचसी, मझौलिया में भरती कराया. मझौलिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि व्यवसायी के आवेदन पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. प्राथमिकी में बेतिया खिरियाघाट निवासी लकड़ी व्यवसायी भूषण पटेल ने बताया है कि वे अपनी बाइक से व्यवसायी को लेकर गोपालपुर जा रहे थे. जैसे ही वे सरिसवा तेलियापट्टी सरेह महेसरा घाट के समीप पहुंचे. पूर्व से घात लगाये दो बाइकों पर सवार तीन अपराधी मौजूद थे.
अपराधियों ने सूनसान जगह का फायदा उठा कर उन्हें रोका. जब उन्होंने बाइक रोकी,तो अपराधियों ने डिक्की में रखे दो लाख 10 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया. व्यवसायी ने लूट का विरोध किया,तो अपराधियों ने व्यवसायी के सिर, पीठ व हाथ पर लोहे के रॉड से वार कर जख्मी कर दिया. व्यवसायी के जमीन पर गिरने के बाद अपराधियों ने डिक्की में रखे दो लाख 10 हजार रुपये लूट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >