मंझरिया शेख के पूर्व मुखिया के समर्थकों ने जमादार व पुलिस जवानों को बनाया बंधक
मझौलिया/सरिसवा : मझरिया शेख में गांव के मुन्ना सहनी के घर लूटपाट व तोडफोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया.
जमादार एसएन सिंह व पुलिस जवानों को पूर्व मुखिया के समर्थकों ने घंटों बंधक बनाये रखा. पुलिस टीम पर हमला व पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के बंधक बनाये जाने की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा घटना स्थल पर पहुंचे.
बंधक बनाये गये जमादार एसएन सिंह व पुलिस जवानों को ग्रामीणों बंधन से मुक्त कराया. बताया जाता है कि शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष ओमप्रकश चौहान को सूचना मिली कि मझरिया शेख निवासी मुन्ना सहनी के घर असामाजिक तत्व तोड़-फोड व लूटपाट कर रहे हैं.
लूटपाट व तोडफोड़ की सूचना पर थानाध्यक्ष जमदार एसएन सिंह व पुलिस जवानों को घटना स्थल पर पहुंचे. जैसे ही पुलिस वाहन मझरिया गांव पहुंची. पूर्व मुखिया विक्रम सहनी के समर्थकों ने चोर -चोर कर हल्ला कर पुलिस दल लाठी- डंडा, ईट-पत्थर से पुलिस गाड़ी पर हमला कर शीशा को फोड़ दिया तथा जमदार सहित तीन पुलिस के जवान की पिटाई कर दी. पुलिस पदाधिकारी व जवानों को बंधक बना लिया.
पुलिस दल पर हमला व बंधक बनाये जाने की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष ओपी चौहान सहित काफी संख्या में पुलिस जवान मझरिया शेख गांव पहुंचे. बंधक बनाये गये पुलिस पदाधिकारी व जवानों को मुक्त कराया .इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि पुलिस दल पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. घटना को अंजाम देने वालो कि तलाश जारी है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जायेगी.
