दहेज हत्या मामले में पति को किया गिरफ्तार

नौतन : स्थानीय पुलिस ने नवविवाहिता अंतिमा देवी की हत्या मामले मे चौबीस घंटे के भीतर आरोपी पति रोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पुरन्दरपुर गांव में नवविवाहित की हत्या पति,सास, ससुर व भसूर समेत ननद आदि ने मिलकर एक सोची समझी साजिश के […]

नौतन : स्थानीय पुलिस ने नवविवाहिता अंतिमा देवी की हत्या मामले मे चौबीस घंटे के भीतर आरोपी पति रोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पुरन्दरपुर गांव में नवविवाहित की हत्या पति,सास, ससुर व भसूर समेत ननद आदि ने मिलकर एक सोची समझी साजिश के तहत कर दी थी तथा लाश को छोड़ फरार हो गये थे. पुलिस को जब सूचना मिली तो बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच लाश को अपने कब्जे मे
लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी थी.
पुलिस को िमली थी सूचना, की तत्काल कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बतायाकि कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आरोपी बुधवार की रात घर आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. वही अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
मंगलवार को पति, ससुर, भसुर ने केरोसिन छिड़क विवाहिता को जलाया, जख्मी हालत में कमरे में किया बंद
बुधवार को मायके वाले पहुंचे विवाहिता की ससुराल सुअरछाप, इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल कराया भर्ती
हालत खराब होने पर डॉक्टरोंने पटना किया रेफर, इलाज के दौरान विवाहिता की हुई मौत
नगर पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ बयान दर्ज कर लौरिया थाने भेजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >