मारपीट कर पैक्स अध्यक्ष से एक लाख रुपये छीन लिया वारदात : एक

नरकटियागंज : शहर के भगवती सिनेमा रोड में अंचल के मनवा परसी पैक्स अध्यक्ष के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छीने जाने की खबर है. इस संबंध में पीड़ित पैक्स अध्यक्ष कौशर अली ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है. इस मामले में मनवा परसी पंचायत के सीतापुर गांव निवासी डीलर मो आलमगीर व […]

नरकटियागंज : शहर के भगवती सिनेमा रोड में अंचल के मनवा परसी पैक्स अध्यक्ष के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छीने जाने की खबर है. इस संबंध में पीड़ित पैक्स अध्यक्ष कौशर अली ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है. इस मामले में मनवा परसी पंचायत के सीतापुर गांव निवासी डीलर मो आलमगीर व उसके सहयोगियों को नामजद आरोपित बनाया गया है.

आवेदन में बताया गया है कि आरोपित डीलर के खिलाफ आरोपों के बाबत पीड़ित ने विरोध किया था. इससे वह नाराज था. गुरुवार को वे एक लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. इस क्रम में वे ज्यों ही वे भगवती सिनेमा रोड पहुंचे. पहले से मौजूद आरोपित व उसके 20-25 अज्ञात सहयोगियों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए उसके पॉकेट में रखे एक लाख रुपये छीनकर भाग निकले. इसके बाद पीड़ित ने शिकारपुर थाना को फोन किया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया.
जबकि अन्य आरोपित फरार हो गये.
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान मो. समीर सीतापुर निवासी के रूप में हुई है. मामला पुराने रंजिश से जुड़ प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिये गये आरोपित से पूछताछ जारी है. मामले की जांच व पूछताछ के बाद समुचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >