बेतिया : दहेज की खातिर विवाहिता को केरोसिन छिड़कर ससुराल वालों ने मंगलवार की देर शाम जलाने का प्रयास किया है. विवाहिता जोर-जोर से रोनी लगी. उसके जो-जोर की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. जिससे उसकी जान बच सकी. मामला शनिचरी थाना के बहुअरवा गांव की बतायी गयी है.घटना की सूचना ग्रामीणों ने विवाहिता के मायके वालों को दी. सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता हबीब मियां ने जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है.
जहां विवाहिता तराना खातून बेहोशी की हालत में है. पुलिस को दिये बयान में विवाहिता तराना खातून ने बताया है कि उसकी शादी बहुअरवा निवासी मुर्तुजा अंसारी से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद से ही पति, सास, ननद व परिवार के अन्य सदस्य शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे व मारपीट करते रहते हैं. इसी बीच सुबह सभी लोगों ने मारपीट की.
शाम में केरोसिन छिड़कर जलाने का प्रयास करने लगे. इससे विवाहिता जोर-जोर से रोनी लगी. विवाहिता की रोनी की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गये. जिससे उसकी जान बच सकी. ग्रामीणों ने तराना के मायके वालों को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां विवाहिता बेहोशी की हालत में जीवन व मौत से जूझ रही है.
