गड्ढे में बाइक समेत गिरा, मौत

रात भर पुल के नीचे पड़ा रहा बाइक समेत युवक का शव गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाड़ गांव के समीप सहोदरा-नरकटियागंज मुख्य पथ पर बने पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कंटवा टोला निवासी 40 वर्षीय […]

रात भर पुल के नीचे पड़ा रहा बाइक समेत युवक का शव

गौनाहा : सहोदरा थाना क्षेत्र के देवाड़ गांव के समीप सहोदरा-नरकटियागंज मुख्य पथ पर बने पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कंटवा टोला निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र यादव के रूप में की गयी है.
जानकारी के अनुसार रामचंद्र गुरुवार की रात को नौ बजे भिखनाठोरी से अपने घर लौट रहा था. अचानक संतुलन खोने के कारण खंडहर बने पुल के गड्ढे में बाइक समेत गिर गया. इसक्रम में उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
बताते हैं कि उसकी शव रात भर पुल के नीचे बाइक समेत पड़ी रही. शुक्रवार की सुबह में किसी राहगीर की नजर पड़ी तो पाया कि बाइक सवार की मौत हो गयी है और शव पड़ा है. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है.
इधर मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >