सामग्री देख भड़के, बाढ़ पीड़ितों ने िकया प्रदर्शन नाराजगी

कम मात्रा में राहत बांटने का मामला, डीएम कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी योगापट्टी : प्रखंड के चौमुखा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच महज 300 ग्राम चूड़ा व 50 ग्राम चीनी वितरण देख ग्रामीण भड़क उठे. सभी ने यहां राहत सामग्री को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे प्रमोद सिंह, दिलीप शर्मा, मुकेश […]

कम मात्रा में राहत बांटने का मामला, डीएम कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

योगापट्टी : प्रखंड के चौमुखा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच महज 300 ग्राम चूड़ा व 50 ग्राम चीनी वितरण देख ग्रामीण भड़क उठे. सभी ने यहां राहत सामग्री को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे प्रमोद सिंह, दिलीप शर्मा, मुकेश शर्मा, पप्पू शर्मा, पप्पू यादव, बिट्टू सिंह, राम प्रवेश चौधरी आदि लोगों ने आरोप लगाते हुए कहां कि एक परिवार के बीच में 300 ग्राम चूड़ा वह 50 ग्राम चीनी बांटा जा रहा है. जबकि दूसरे वार्ड में 500 ग्राम चूड़ा और किसी वार्ड में 1 किलो चूड़ा बांटा गया है. फिर 6 नंबर वार्ड में क्यों ऐसा किया गया. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 16 क्विंटल चूड़ा पहले आया था. चार क्विंटल विधायक भिजवाये थे.
दो क्विंटल ब्लॉक से मिला था. पहले आये 16 क्विंटल चूड़ा में से कुछ नहीं मिला. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत हम जिलाधिकारी को करेंगे. अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो हम सभी ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंच जिलाधिकारी का घेराव करेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया से पूछने पर मुखिया हाफिज गनी द्वारा बताया गया कि हमको जितना मिला था उतना बटवा दिए. प्रदर्शन कर रहे लोगों में रामप्रवेश चौधरी, लोरीक यादव, वकील यादव, मनोज चौधरी अशोक यादव, कृष्णा चौधरी, बालिस्टर चौधरी, लगन देव यादव, सुकट यादव, सुकट चौधरी, रविंदर चौधरी, संजय चौधरी, प्रदीप चौधरी, अनिल चौधरी, रामभरोस चौधरी, हरिनाथ चौधरी आदि लोग रहे.
बाढ़ राहत को ले पीड़ितों ने किया हंगामा : बैरिया . बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने को लेकर बैजुआ और सूरजपुर के ग्रामीणों ने किया. प्रदर्शन बैरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आपदा से पीड़ित बैजुआ पंचायत और सूरजपुर पंचायत के 2 वार्ड के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आपदा का राहत सामग्री नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया. बीडियो को लिखित ज्ञापन भी सौंपा प्रदर्शन कर रहे अरुण यादव, विजय कुशवाहा, अशोक यादव, सिंहासन कुशवाहा, मदन यादव, ललन चौधरी, ज्ञान जाधव सहित दर्जनों ने अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस क्षेत्र में बाढ़ राहत सामग्री अभी तक मुहैया नहीं कराया गया. अंचलाधिकारी के पास फोन करने पर मोबाइल हमेशा बंद पाया जा रहा है. जिससे हम सब बाढ़ पीड़ितों की स्थिति काफी दयनीय होती जा रही है. इसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के पास भी आवेदन लिखने की बात कही अंचलाधिकारी बयान अभिषेक आनंद का कहना है कि बाढ़ राहत सामग्री जहां-जहां प्रभावित क्षेत्र है वहां मुहैया कराया गया है और सर्वे टीम का भी रवाना कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >