बाढ़ में डूबी बच्ची की पांच दिन बाद मिली लाश

नौतन : थाना क्षेत्र के शिवराजपुर वार्ड नंबर छह के अशोक शाह की छह वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी की लाश शनिवार को छरकी रिटायर्ड बांध के पास से मिली है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह व सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह लड़की 15 अगस्त 2017 से ही लापता थी. परिजनों ने काफी खोजबीन […]

नौतन : थाना क्षेत्र के शिवराजपुर वार्ड नंबर छह के अशोक शाह की छह वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी की लाश शनिवार को छरकी रिटायर्ड बांध के पास से मिली है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह व सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह लड़की 15 अगस्त 2017 से ही लापता थी. परिजनों ने काफी खोजबीन किया. लेकिन कहीं उसका पता ठिकाना नहीं मिला था. उसके पिता ने बताया था कि उसकी पुत्री बाढ़ के पानी में बह गयी थी. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया भेज दिया है.

कंधे पर राहत सामग्री उठा पीड़ितों तक पहुंचे मंत्री खुर्शीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >