पैथोलोजिकल जांच व अल्ट्रासाउंड बंद, रोष

चनपटिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलोजिकल जांच व अल्ट्रासाउंड बंद पड़े हैं. नेत्र व महिला चिकित्सकों का अभाव है. स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से मरीजों के परिजनों में भारी रोष है. भाजपा नेता युगल किशोर चौधरी, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, विपिन बिहारी, दीपक कुमार पांडेय आदि ने पीएचसी की बदहाली में अविलंब […]

चनपटिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलोजिकल जांच व अल्ट्रासाउंड बंद पड़े हैं. नेत्र व महिला चिकित्सकों का अभाव है. स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से मरीजों के परिजनों में भारी रोष है. भाजपा नेता युगल किशोर चौधरी, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, विपिन बिहारी, दीपक कुमार पांडेय आदि ने पीएचसी की बदहाली में अविलंब सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्री, सिविल सर्जन तथा उच्च पदाधिकारियों से अनुरोध किया है. इनका कहना है कि मरीजों को दी जाने वाली

दवाएं के नाम पर चंद सस्ते किस्म की दवाएं तीन दिनों के लिए दी जाती हैं. अधिकतर दवाएं बाजार से खरीदने के निर्देश दिये जाते हैं. वाह्य रोगी विभाग में निबंधन कराने वाले मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा बहुत घट गयी है. वाह्य रोगी विभाग में निबंधन करने वाली खिड़की आठ की जगह दस बजे खुलती है और 12 बजे बंद हो जाती है. इससे दूर-दराज के रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >