हादसे में एक की मौत

सेमरा : बगहा सेमरा रोड पर बीतीशाम दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत हो गयी.जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. यह घटना मुख्य सड़क के झनकौल एवं पंचगांवा के बीच गुरुवार की शाम घटी. सेमरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी नारायण राम अपनी पत्नी संग टड़वलिया गांव से अपने घर […]

सेमरा : बगहा सेमरा रोड पर बीतीशाम दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत हो गयी.जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. यह घटना मुख्य सड़क के झनकौल एवं पंचगांवा के बीच गुरुवार की शाम घटी. सेमरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी नारायण राम अपनी पत्नी संग टड़वलिया गांव से अपने घर जा रहे थे.

इसी क्रम में सामने से आ रही एक बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गयी.घटना के बाद नारायण राम व उनकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो वहां गिर गये. जबकि दूसरा बाइक चालक भागने में सफल रहा. नारायण व उनकी पत्नी को बगहा अस्पताल लाया गया.जहां उनकी प्राथमिक उपचार की गयी. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया. रास्ते में ही नारायण राम की मौत हो गयी.

जबकि पत्नी की इलाज गोरखपुर में हो रहा है.
थानाध्यक्ष उपेंद्र महतो ने बताया कि मृतक के भतीजा मनोज राम के फर्द बयान पर सेमरा थाना में कांड संख्या 99/17 के तहत अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.घटना स्थल से दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया है.कांड अंकित कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >