अतिक्रमण से जूझ रहा पूरा शहर, कब्जे का खेल है कई जगहों पर जारी

बेतियाराज की जमीनों समेत नालियों पर भी खड़ी है बिल्डिंग बेतिया : यूं तो बेतिया शहर ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है, लेकिन अवैध अतिक्रमण इसपर बट्टा लगा रहे हैं. ऐतिहासिक चंद्रावत नदी अतिक्रमण के चलते इतिहास बनने के कगार पर है. बेतियाराज की जमीनों पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे खड़ी हो चुकी हैं तो शहर में […]

बेतियाराज की जमीनों समेत नालियों पर भी खड़ी है बिल्डिंग

बेतिया : यूं तो बेतिया शहर ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है, लेकिन अवैध अतिक्रमण इसपर बट्टा लगा रहे हैं. ऐतिहासिक चंद्रावत नदी अतिक्रमण के चलते इतिहास बनने के कगार पर है. बेतियाराज की जमीनों पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे खड़ी हो चुकी हैं तो शहर में फुटपाथ, नालियां और सड़कों पर भी लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है. खासकर शहर का हॉस्पिटल रोड, जंगी मस्जिद इलाका, तीन लालटेन चौक, स्टेशन रोड, नेपाली पथ सभी जगह अवैध अतिक्रमणकारियों ने अपना पांव पसार लिया है. खास यह है कि बेतियाराज की जमीनों पर अतिक्रमण का खेल चल रहा है. जिसमें पुलिस-प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है.
सेटिंग के बूते राज की जमीनों मसलन हजारीपशु मेला ग्राउंड, आइटीआइ, दुर्गाबाग, सागर पोखरा, राजड्योढ़ी परिसर समेत अन्य जगह अतिक्रमण से पट चुकी हैं. ऐसे में इन अतिक्रमण को हटाना डीएम के सामने दूसरी बड़ी चुनौती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >