चाकू गोद कर युवक की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
बेतिया : शहर के पुरानी गुदरी मोहल्ले में हरनाथ मिडिल स्कूल के समीप शुक्रवार की देर रात चाकू से गोद कर युवक की हत्या कर दी गयी. युवक की पहचान पुरानी गुदरी के राजेंद्र साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ बड़का के रूप में की गयी है. हत्या की सूचना मिलते ही परिजन व मुहल्लावासी […]
बेतिया : शहर के पुरानी गुदरी मोहल्ले में हरनाथ मिडिल स्कूल के समीप शुक्रवार की देर रात चाकू से गोद कर युवक की हत्या कर दी गयी. युवक की पहचान पुरानी गुदरी के राजेंद्र साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ बड़का के रूप में की गयी है. हत्या की सूचना मिलते ही परिजन व मुहल्लावासी आक्रोशित हो गये व जम कर हंगामा किया.
आक्रोशित लोगों ने नया बाजार गांधी बाजार के समीप विश्वानाथ बैठा सहित अन्य आरोपितों के घर में जम कर तोड़फोड की. इस दौरान विश्वनाथ बैठा,उनके पुत्र, पत्नी, पड़ोसी माया देवी व वीणा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं विश्वनाथ बैठा की पुत्री काजल देवी के सिर पर फरसा से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, नगर
चाकू गोद कर
थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा, मनुआपुल थानाध्यक्ष राजीव कुमार व बानुछापर ओपी प्रभारी याकूब अंसारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया व हत्यारोपितों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही. एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के बड़े भाई राजा कुमार के आवेदन पर वार्ड पार्षद श्रीमती देवी के पुत्र अमित कुमार सहित नया बाजार के रामबाबू कुमार,राजेश कुमार, त्रिपुरारी कुमार, गुड्डू कुमार, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, महाराजा कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान का कहना है कि हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग भी हो सकता है.
आक्रोशित परिजन व मोहल्लेवासियों ने हत्यारोपितों के घर में की तोड़फोड़
आधा दर्जन घायल,सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ
आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर कराया शांत
वार्ड पार्षद के पुत्र सहित आठ लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी