715 पैक्सों को माइक्रो एटीएम सेवा से जोड़ा गया

अब व्यवसायिक बैंकों की तरह सुविधा मुहैया करायेगा को-ऑपरेटिव बैंक बैठक रूपे कार्ड से किसी भी बैंक के एटीएम से केसीसी की राशि निकासी कर सकते हैं ग्राहक बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने को लेकर बैंक में 436 कर्मियों की हुई है नियुक्ति बेतिया : बिहार राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुरेश दास […]

अब व्यवसायिक बैंकों की तरह सुविधा मुहैया करायेगा को-ऑपरेटिव बैंक

बैठक
रूपे कार्ड से किसी भी बैंक के एटीएम से केसीसी की राशि निकासी कर सकते हैं ग्राहक
बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने
को लेकर बैंक में 436 कर्मियों
की हुई है नियुक्ति
बेतिया : बिहार राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुरेश दास ने कहा है कि राज्यों के को-आॅपरेटिव बैंक भी अन्य व्यावसायिक बैंकों की तरह बैकिंग सेवा प्रदान करने को अग्रसर है. शुक्रवार को बेतिया में को-ऑपरेटिव बैंक के एटीएम का उद्घाटन करने के बाद बैंक में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. बोर्ड के सदस्यों बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने बताया कि इसके लिए बैंकों में कर्मियों की कर्मी को दूर करने का काम किया जा रहा है.
ग्राहकों को सही समय पर सही रुप से बैकिंग सेवा उपलब्ध हो इसका प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए पूरे बिहार में को-अपरेटिव बैंको में कर्मियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी है.
अभी तक 436 कर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है. जूनियर मैनेजर, तकनीकीसहायक के रुप में बहाली कीगयी है. उन्होंने बताया कि को-ऑपरेटिव बैंक अपने चार लाख केसीसी धारक ऋणियों को रुपेकार्ड उपलब्ध कराने का काम कर रहा है. जिस कार्ड के माध्यम से किसान एक निर्धारित रकम तक किसीभी बैंक के एटीएम से आवश्यकतानुसार राशि की निकासी कर सकते है. पूरे बिहार में अभी तक को-ऑपरेटिव बैंक के 61 एटीएम कार्य करने लगे है और भी लगाने की तैयारी है. वहीं 715 पैक्सों को माइक्रो एटीएम से जोड़ दिया गया है. बैंकिंग सेवा विस्तार के तहत चालू खाता धारकों को पॉस मशीन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे कैसलेस बैंकिंग सेवा को प्रोत्साहन मिले. उन्होंने बताया कि अब पैक्सों को भी कम्प्यूटराइज्ड करने का काम शुरू किया जा रहा है. मौके पर को-आॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गिरिंद्र नाथ तिवारी, प्रबंधक निदेशह सह जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के अलावे बोर्ड के सदस्य केदार यादव, बैंककर्मी श्यामनंदन पांडेय, रामजन्म सिंह, मो़ फैयाज, प्रदीप दूबे समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >