छह साल पहले अपहृत लड़की का सुराग नहीं

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप बेतिया : किल्ला मोहल्ला से छह साल पूर्व अगवा लड़की का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. अगवा के परिजनों ने प्रेमी व उसके परिवार वालों हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है. इस बारे में अगवा की मां ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी […]

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

बेतिया : किल्ला मोहल्ला से छह साल पूर्व अगवा लड़की का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है. अगवा के परिजनों ने प्रेमी व उसके परिवार वालों हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है. इस बारे में अगवा की मां ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में मनुआपुल निवासी प्रेमी हैदर अंसारी, उसके पिता अजीम अंसारी, भोला अंसारी, भाई वाजीद अंसारी, फूफा मुस्सिल अंसारी को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में पीड़िता ने बतायी है कि उसकी पुत्री का अपहरण वर्ष 2011 में हैदर ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था. उसके बाद अपहृता से प्रेम विवाह कर दिल्ली में रखने की बात कही.
इधर पीड़िता को मालूम हुआ कि हैदर दूसरी लड़की से निकाह रचा लिया है. तब उसका शक गहरा गया. जब वह आरोपियों से अपहृत पुत्री की जानकारी मांगने गयी,तो आरोपियों ने साफ शब्दों में कहा कि उनको उसकी पुत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसको लेकर पीड़िता का शक यकीन में बदल गया कि उसकी पुत्री की हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
वर्ष 2011 में भी दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी
प्राथमिकी में अपहृता की मां ने खुलासा कि है कि उसकी पुत्री का 2011 में अपहरण हुआ था. इसको लेकर हैदर सहित उसके परिजनों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने की भरोसा भी दिलायी थी. लेकिन अपहृता की बरामदगी को लेकर किसी तरह का प्रयास नहीं की थी. अगर पुलिस अपहृता की बरामदगी को लेकर ततपरता दिखाती,तो शायद उसकी हत्या कर लाश गायब करने का मामला सामने नहीं आता.
मुख्य बातें
लड़की की मां ने प्रेमी के परिजनों के खिलाफ नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रेमी व उसके परिजनों पर प्रेमिका की हत्या कर लाश गायब करने का लगाया गया है आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >