स्वच्छता के बिना जिंदगी की कल्पना बेमानी

सिकटा : बीडीओ मिथिलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता के बिना जिंदगी की कल्पना बेमानी है. यदि आप जागरूक हो और अपने पंचायत के लोगों को जागरूक करें तो एक मिसाल बन जायेगा. श्री कुमार मुख्यालय स्थित किसान भवन में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित वार्ड सदस्यों की बैठक के दौरान बोल रहे थे. […]

सिकटा : बीडीओ मिथिलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता के बिना जिंदगी की कल्पना बेमानी है. यदि आप जागरूक हो और अपने पंचायत के लोगों को जागरूक करें तो एक मिसाल बन जायेगा. श्री कुमार मुख्यालय स्थित किसान भवन में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित वार्ड सदस्यों की बैठक के दौरान बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि यदि वार्ड सदस्य जागरूक होकर मदद करें तो पंचायत के हर घर में शौचालय बन जायेगा. बीडीओ ने कहा कि सरकार प्रत्येक परिवार को शौचालय निर्माण के मद में 12 हजार रूपये की सहायता राशि देगी. इस दौरान शौचालय की निर्माण की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. शुरूआत के दिन परसौनी, सरगटिया, गौचरी, बेहरा और बलथर के वार्ड सदस्यों ने भाग लिया. कार्यालय सहायक अशीष ठाकुर ने बताया कि चार अगस्त को झखरा, बैशखवा, शिकारपुर, सिकटा, सिरिसिया और सूर्यपुर तथा 5 अगस्त को धनकुटवा, पुरैना, जगरनाथपुर, मसवास, सुगहा भवानीपुर और कठिया-मठिया पंचायत के वार्ड सदस्यों की बैठक होगी. जिसमें शौचालय निर्माण में तेजी लाने पर चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >