अवैध ढंग से पार्क किये वाहनों पर लगेगा जुर्माना

बेतिया : रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध ढंग से वाहन लगाने पर जुर्माना लगायी जायेगी. इस संबंध में रेल एसपी ने निर्देश जारी किया है. यह जानकारी बेतिया रेल थानाध्यक्ष बलिराम पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि आये दिन स्टेशन परिसर में अवैध तरीके से वाहन लगा दिये जाते हैं और वाहन के चालक या […]

बेतिया : रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध ढंग से वाहन लगाने पर जुर्माना लगायी जायेगी. इस संबंध में रेल एसपी ने निर्देश जारी किया है. यह जानकारी बेतिया रेल थानाध्यक्ष बलिराम पासवान ने दी.

उन्होंने बताया कि आये दिन स्टेशन परिसर में अवैध तरीके से वाहन लगा दिये जाते हैं और वाहन के चालक या स्वामी घंटों गायब रहते हैं. दूसरी ओर बेतरतीब वाहनों को लगाये जाने से प्राय: परिसर में जाम की स्थिति बनी रहती है. खोज-खबर लेने पर वाहन चालकों का अता-पता नहीं रहता. इस क्रम में वाहनों के चोरी का भी खतरा बना रहता है.
इससे विधि-व्यवस्था प्रभावित होती है. इसलिए रेल प्रशासन की ओर से वाहन पड़ाव बनाया गया है, जहां शुल्क लेकर वाहन लगाये जाते हैं और वाहन स्टैंड के कारण जाम व आवागमन बाधित होने की समस्या भी नहीं रहती.
थानाध्यक्ष ने कहा कि परिसर में वाहन खड़ा करने वाले सावधान हो जायें. यदि ऐसे वाहन पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ जुर्माना की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >