प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान टाउन हाल में आज

बेतिया : इंतजार की घड़िया समाप्त हो चुकी है. जिस पल का इंतजार जिले के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को था, वह घड़ी आज है. जब प्रभात खबर अपने शहर, गांव व कस्बे की प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा. महारानी जानकी कुंअर नगर भवन में शहर की प्रमुख हस्तियां गुरुवार को इन प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे. उनका […]

बेतिया : इंतजार की घड़िया समाप्त हो चुकी है. जिस पल का इंतजार जिले के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को था, वह घड़ी आज है. जब प्रभात खबर अपने शहर, गांव व कस्बे की प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा.

महारानी जानकी कुंअर नगर भवन में शहर की प्रमुख हस्तियां गुरुवार को इन प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे. उनका हौसला ऑफजाई करेंगे. प्रतिभाओं के हाथों में प्रशस्ति पत्र व गले में मेडल होगा. यह सम्मान न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के मेहनत का इनाम होगा, बल्कि यह उनके हौसले को एक नई उड़ान भी देगा. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गढ़वाल व समाजसेवी रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह करेंगे.
मुख्य अतिथि के रुप में चनपटिया विधायक प्रकाश राय, बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी, चनपटिया प्रखंड प्रमुख विरेंद्र मांझी व गवर्नमेंट मेडिकल के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन प्रसाद रहेंगे. बेतिया एएसपी(मुख्यालय) म़ कासिम, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रविंद्र कुमार सिंहा विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहकर छात्रों का हौसला ऑफजाई करेंगे. बता दें कि इस प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने वाले मैट्रिक व इंटरमीडिएट के तीन-तीन टॉपर छात्रों को सम्मानित करेगा. वहीं सीबीएसई दसवीं में 10 सीजीपीए पाने वाले सभी छात्र सम्मानित किये जायेंगे. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
सुबह 10 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित होनेवाले बच्चों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन सुबह दस बजे से शुरु हो जायेगा. इसके लिए टाउन हाल परिसर में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है. जहां छात्र पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करायेंगे. संबंधित छात्र या उनके अभिभावक, शिक्षक समय से पहुंचकर छात्रों का रजिस्ट्रेशन करा सकते है. छात्रों की गैरमौजूदगी में यह सम्मान उनके अभिभावक या शिक्षक ले सकते हैं.
सह प्रायोजक
चनपटिया प्रखंड प्रमुख विरेंद्र मांझी
रामलखन सिंह यादव कालेज
रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर
संत कोलम्बस हाइस्कूल
मैथ विजन
क्रिएटिव कम्प्यूटर
अभिनव प्रा़ आइटीआइ
दूबे इंगलिश स्टडी सेंटर
सरस्वती विद्या मंदिर
मो़ सनाउल्लाह
न्यू होरिजन एकेडमी
ओपाईन फिजिक्स क्लासेज
न्यूटन क्लासेज
आवासीय दिल्ली पब्लिक स्कूल, खैरटिया
कैरियर कोचिंग, तीन लालटेन चौक
एडुकेयर कोचिंग इंस्टीट्यूट, कमलनाथनगर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >