आठ में से छह खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

पटना में आयोजित स्टेट चैंम्पियनशिप कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का बजा डंका बेतिया आने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. पटना में आयोजित स्टेट चैम्पियशिप कराटे प्रतियोगिता में जिले से प्रतिभागी हुए आठ खिलाड़ियों में से छह […]

पटना में आयोजित स्टेट चैंम्पियनशिप कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का बजा डंका

बेतिया आने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. पटना में आयोजित स्टेट चैम्पियशिप कराटे प्रतियोगिता में जिले से प्रतिभागी हुए आठ खिलाड़ियों में से छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हथिया ली है, शेष दो खिलाड़ियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया है. इस प्रतियोगिता में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में पश्चिम चंपारण ने अपना डंका बजाया है. प्रशिक्षक अजय कुमार साह ने बताया कि 30 जुलाई को पटना में स्टेट कराटे चैंम्पियनशिप प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. इसमें बिहार के सभी जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग किये गये. बेतिया जिले से भी आठ खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंम्पियनशिप के लिए हुआ. प्रतियोगिता के दौरान यहां के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और परिणाम में आठ में से छह खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिला.
इसमें खुशबू कुमारी, विनय कुमार, नागराज दुबे, पंकज कुमार, सम्राट राव, चंदन कुमार को स्वर्ण पदक मिला है, जबकि अभिमन्यु कुमार व बृजेश कुमार को रजत पदक मिला है. इधर, मंगलवार को पटना से बेतिया लौटे खिलाड़ियों को स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर परिसर में स्वागत किया गया. अपनी सफलता से उत्साहित खिलाड़ियों ने कहा कि वह इसको लेकर बेहद ही खुश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >