चुहड़ी में काली पूजा को ले निकली कलश यात्रा

डोली व गाजे-बाजे के साथ शामिल हुईं 251 कन्याएं चनपटिया : प्रखंड क्षेत्र के चुहड़ी में सोमवार को काली पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में 251 कन्याएं शामिल हुईं. इसमे चुहड़ी के व्यवसायी वर्ग के साथ आम लोगों की भागीदारी रही. भव्य कलश यात्रा में मां काली की डोली के […]

डोली व गाजे-बाजे के साथ

शामिल हुईं 251 कन्याएं
चनपटिया : प्रखंड क्षेत्र के चुहड़ी में सोमवार को काली पूजा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में 251 कन्याएं शामिल हुईं. इसमे चुहड़ी के व्यवसायी वर्ग के साथ आम लोगों की भागीदारी रही.
भव्य कलश यात्रा में मां काली की डोली के साथ बैंड बाजा की भक्ति गानों पर भक्त झूमते रहे. पूजा समिति के हरेंद्र प्रसाद, अजय गुप्ता, पप्पू कुमार, पारस साह,जटा साह,जितेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार, बिहारी प्रसाद, राकेश सिंह आदि ने बताया कि काली पूजा का यह तेरहवां आयोजन है. पूर्व की भांति इस वर्ष भी मां काली की पूजा पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ है.
इसमें लंगर, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. नरकटियागंज के वर्मा प्रसाद तथा अवध किशोर सिन्हा, छोटेलाल प्रसाद ने पूजा की तैयारी का जायजा लिया.
हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सावन माह के शुभ मुहूर्त में मां काली की पूजा की जाती है और इसके लिए यहां की पूरी जनता खासकर व्यवसायी वर्ग तन मन धन से इसको सफल बनाने में कड़ी मेहनत करते हैं. कलश यात्रा के समय चुहड़ी की प्रायः सभी दुकानें बंद रही और महिला, पुरुष और बच्चे इसमें शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >