नरकटियागंज. रेल पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. शराब कारोबारी को अवध एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है.
रेल थानाध्यक्ष सुनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि डाउन अवध एक्सप्रेस ट्रेन में रेल मार्ग रक्षक दल द्वारा जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान के दौरान मार्ग रक्षक दल में शामिल हवलदार रंजीत कुमार एवं सिपाही इंतजार आलम द्वारा 11 बोतल देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बगहा पटखौली ओपी के गांधी नगर निवासी प्रकाश कुशवाहा के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है.
