भगवान के मुकुट की चोरी

चोरी. ऐतिहासिक नंदनगढ़ के रामजानकी मंदिर की वारदात लौरिया : थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक नंदनगढ़ परिसर में अवस्थित रामजानकी मंदिर से शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट के ताला तोड़कर भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की मूर्तियों के मुकुटों की चोरी कर ली. यह चोरी की घटना पहली नहीं है. […]

चोरी. ऐतिहासिक नंदनगढ़ के रामजानकी मंदिर की वारदात

लौरिया : थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक नंदनगढ़ परिसर में अवस्थित रामजानकी मंदिर से शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट के ताला तोड़कर भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की मूर्तियों के मुकुटों की चोरी कर ली.
यह चोरी की घटना पहली नहीं है. इसके ढाई दशक पूर्व में भी अज्ञात चोरों ने पुजारी की हत्या कर चोरी कर ली गयी थी. इधर शनिवार को अल सुबह जब इस चोरी की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सैकड़ों की संख्या में वे जुट गये और पूर्व की घटना पर जोरदार ढंग से चर्चा हुई. मंदिर के वर्तमान पुजारी रामरतन दास ने बताया कि चोरी की सूचना ग्रामीणों को दी गयी है. वहीं मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों का बराबर जमावड़ा लगा रहता है. क्षेत्र में मूर्तियों के मुकुट की चोरी होने से सनसनी है.
भगवान की मूर्तियों के मुकुट की चोरी होने से हड़कंप मचा है.
1993 में भी पुजारी की हत्या कर हुई थी मूर्तियों की चोरी : ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1993 में इसी मंदिर के पुजारी की नृशंस हत्या कर चोरों ने मंदिर के कीमती मूर्ति की चोरी कर ली थी. जबकि दूसरी बार इस चोरी की घटना को अंजाम अज्ञात चोरों ने दिया है. वहीं बीस एकड़ भूमि वाली मंदिर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. मंदिर के सारे जमीन को असामाजिक तत्वों की ओर से कब्जा कर लिया गया है. लेकिन हद तो यह कि अब तक इस मंदिर की स्थिति में सुधार की दिशा में किसी स्तर से प्रयास नहीं किया जा सका है. इसका परिणाम है कि असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा है और वे मंदिर की भूमि पर कब्जा करते जा रहे हैं.
कई ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मंदिर की अस्तित्व की रक्षा की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >