पांच माह तक बंधक बना कर किशोरी से दुष्कर्म

पीड़िता ने आठ लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : किशोरी का अपहरण कर पांच माह तक बंधक बना कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामला मुफस्सिल थाने के एक गांव की है. इस बारे में पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मंशाटोला […]

पीड़िता ने आठ लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

बेतिया : किशोरी का अपहरण कर पांच माह तक बंधक बना कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामला मुफस्सिल थाने के एक गांव की है. इस बारे में पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मंशाटोला के वसीम अकरम, शेख अशफाक, अफाक आलम, अशहान आलम सहित आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है
पांच माह तक
कि उसका छोटा भाई खेलने गया था. वह उसे खोजने गयी. भाई नहीं मिला.वह गली होकर लौट रही थी. तभी वसीम अकरम ने उसे पकड़ लिया व अपने घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के 12 जनवरी, 2017 की है. होश आया,तो पीड़िता अपने को दूसरे जगह पर पायी. जहां नामजद आरोपित वहां मौजूद रहे. सभी आरोपितों ने पीड़िता को कहा कि तुम्हारी शादी वसीम से कर देंगे. इनकार करने पर मारपीट कर नशा देकर दिल्ली ले जाने की बात करने लगे. आरोपित उसे दिल्ली ले गया. वहां जाली निकाहनामा तैयार करवा लिया.एक सप्ताह दिल्ली में रखने के बाद पीड़िता को बेतिया लाकर रखा गया.
इस दौरान उसके लगातार जबरदस्ती की गयी. 23 मई को छह बजे शाम में आरोपितों ने बोला कि अपने घर चली जाओ नहीं तो हत्या कर देंगे. पीड़िता वहां से अपने घर चली आयी.गांव के लोग मामले को खत्म करने के लिए पंचायत में मामला सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन, पंचायत की जगह पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >