10 से 15 तक पर्चा वाली जमीन पर गाड़ेंगे झंडा विरोध : दो

बेतिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद के आह्वान पर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी देने के लिए अड़ गये. प्रदर्शनकारी डीएम के पोर्टिको तक पहुंचे नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारी किसानों के कर्ज की माफी, फसल के लाभकारी मूल्य, फसल बीमा की राशि का भुगतान, साठ वर्ष से […]

बेतिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद के आह्वान पर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी देने के लिए अड़ गये. प्रदर्शनकारी डीएम के पोर्टिको तक पहुंचे नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारी किसानों के कर्ज की माफी, फसल के लाभकारी मूल्य, फसल बीमा की राशि का भुगतान, साठ वर्ष से अधिक के किसानों मजदूरो को दस हजार रुपये मासिक पेंशन, पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा, कब्जाधारियों को भूमि का अधिकार, बेतियाराज की जमीन से लोगों को हटाने के आदेश की वापसी,

वृद्धापेंशन का भुगतान, गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने, कृषि सामग्री व उपस्करों को जीएसटी से बाहर करने, छावनी आरओबी का निर्माण शीघ्र शुरु करने, सभी बेघरों को घर और आठ डिसमिल जमीन देने चंपारण को सुखा क्षेत्र घोषित कर डीजल अनुदान देने आदि की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्यद्वार से प्रवेश करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के पोर्टिको तक पहुंच गये.

हालांकि बाद में एसडीएम सुनील कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान के हस्तक्षेप से वे मुख्य द्वार पर वापस हुए. इस दौरान वक्ताओं ने किसानों से ऋण माफी और फसल के दाम के लिए जुझारु संघर्ष का आहवान किया. वहीं नेताओं ने 10 से 15 अगस्त क पर्चा की जमीन पर झंडा गाड़ने की घोषणा की. प्रदर्शनकारी अपनी मांगो के लिए गिरफ्तारी तक देने को तैयार थे.

इसके पूर्व प्रर्दशन में शामिल प्रदर्शनकारी बलिराम भवन से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचे. प्रर्दशन को पूर्व विधायक रेवाकांत द्विवेदी, ठाकुर राम, राधामोहन यादव जवाहर प्रसाद, जयंत कुमार द्विवेदी, बाबूलाल चौरसिया, सुबोध मुखिया चंद्रिका प्रसाद अशोक मिश्र, हरेंद्र द्विवेदी, हरिशंकर साह, कृष्णनंदन सिंह, खल्लीकुज्जमा, वीरेंद्र राव, ज्वालाकांत द्विवेदी, आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >