जवान का शव पहुंचते गांव में मचा कोहराम

पिता ने उठाये आत्महत्या पर सवाल विधायक ने सीबीआइ से जांच कराने की मांग की हरनाटांड़ : छत्तीसगढ़ के बर्रेबेड़ा अंतागढ़ में पदस्थापित एसएसबी जवान का शव जैसे ही नौरंगिया दरदरी पंचायत के बेरई गांव पहुंचा पूरा गांव गमगीन हो गया.वहां मौजूद सभी लोगों की आंख नम हो गयीं. माहौल बिगड़े नहीं, इसको लेकर पहले […]

पिता ने उठाये आत्महत्या पर सवाल

विधायक ने सीबीआइ से जांच कराने की मांग की
हरनाटांड़ : छत्तीसगढ़ के बर्रेबेड़ा अंतागढ़ में पदस्थापित एसएसबी जवान का शव जैसे ही नौरंगिया दरदरी पंचायत के बेरई गांव पहुंचा पूरा गांव गमगीन हो गया.वहां मौजूद सभी लोगों की आंख नम हो गयीं. माहौल बिगड़े नहीं, इसको लेकर पहले से लौकरिया एवं नौरंगिया थाने की पुलिस कैंप किये हुए थी.
चंद्रभान के शव को लेकर आये एसएसबी के अधिकारियों के समक्ष जवान के पिता रामनारायण महतो ने पूछा कि आखिर जब मेरा बेटा एक दिन बाद छुट्टी में घर आ ही रहा था, तो उसने किस परिस्थिति में आत्महत्या की. उन्होंने अफसरों से मांग की कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए. मुझे विश्वास नहीं होता है कि उसने आत्महत्या की होगी. मौके पर आए एसएसबी के अधिकारियों ने विभाग की ओर से सहायता के रूप में मिलने वाली 18000 रुपये की राशि को चंद्रभान के पिता को दी. वहीं वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि जवान की मौत संदेहास्पद लग रही है. इसकी जांच सीबीआइ जैसे एजेंसी से होनी चाहिए. इस मामले को मैं बिहार विधानसभा में उठाऊंगा. एसएसबी के डीजी से भी पत्राचार कर निष्पक्ष जांच की मांग करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >