दो शावकों के साथ बाघ को देख ग्रामीणों में भगदड़

हरनाटांड़ (पचं) : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटका एक बाघ अपने शावकों के साथ विनवलिया बोदसर पंचायत के सिघांव सरेह में आ धमका. शनिवार की दोपहर शावक समेत बाघ देख लोगों में भगदड़ मच गयी. अफरा-तफरी में भागने के क्रम में गिर कर आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. इस घटना की सूचना […]

हरनाटांड़ (पचं) : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटका एक बाघ अपने शावकों के साथ विनवलिया बोदसर पंचायत के सिघांव सरेह में आ धमका. शनिवार की दोपहर शावक समेत बाघ देख लोगों में भगदड़ मच गयी. अफरा-तफरी में भागने के क्रम में गिर कर आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. इस घटना की सूचना मिलने पर हरनाटांड़ वन क्षेत्र के वनपाल देवनारायण रविदास के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम बाघ की खोजबीन में जुट गयी है.

वनपाल ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है कि दो शावक समेत एक बाघ बोदसर व सिघांव के भारत गैस गोदाम के समीप गन्ने के खेत में चहलकदमी कर रहा है. इस सूचना पर वनकर्मियों की टीम बाघ की खोजबीन कर रही है. इस क्षेत्र में लकड़बगघा की चहलकदमी और पैर के निशान मिले हैं. वनपाल ने बताया कि जिस गन्ने के खेत मे बाघ होने की सूचना है,
वह क्षेत्र टाइगर रिजर्व के जंगल से सटा हुआ है. उस क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से इनकार नहीं किया जा सकता है. बाघ की खोजबीन के लिए वनकर्मियों की टीम यहां पर कैंप कर रही है. अफरातफरी में भागने के क्रम में चोटिल लोगों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी दो दिनों से है.
लोगों ने जंगल क्षेत्र से तिरहुत नहर पार करते समय शावक समेत बाघ को देखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >