बगहा : नेपाल में हो रही भारी बारिश से गंडक के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण पिपरा पिपरासी तटबंध पर दबाव बना हुआ है. जल संसाधन विभाग के सूत्रों की मानें, तो गंडक के जल स्तर में अभी और वृद्धि की संभावना है. इसे देखते हुए अभियंताओं एवं तटबंधों की सुरक्षा में लगे कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है. अभियंता लगातार तटबंधों का दौरा कर रहे हैं और दबाववाली जगहों की निगरानी कर रहे हैं. गंडक बराज पर सोमवार की दोपहर लगभग एक लाख 57 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जिनमें से एक लाख 40 हजार क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया.
गंडक के तटबंधों की सुरक्षा को ले अलर्ट
बगहा : नेपाल में हो रही भारी बारिश से गंडक के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण पिपरा पिपरासी तटबंध पर दबाव बना हुआ है. जल संसाधन विभाग के सूत्रों की मानें, तो गंडक के जल स्तर में अभी और वृद्धि की संभावना है. इसे देखते हुए अभियंताओं एवं तटबंधों की […]

गंडक के तटबंधों
आठ हजार क्यूसेक पानी पूर्वी नहर में तथा 11 हजार क्यूसेक पानी पश्चिमी नहर में छोड़ा गया है. कार्यपालक अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र पोखरा में 146 एमएम तथा भैरहवा में 58 एमएम बारिश पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड किया गया है. नारायण घाट में सुबह में एक लाख 81 हजार क्यूसेक पानी मापा गया है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक सबसे अधिक पानी गंडक में छोड़ा गया है. एहतियात के तौर पर पीपी तटबंध पर तैनात सभी अभियंताओं को तथा होमगार्डों को अलर्ट कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पानी का दबाव पीपी तटबंध के 32.38 के ठोकर संख्या 1 और 2 के बीच बना हुआ है.
अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार केसरी तथा कार्यपालक अभियंता ने रविवार की शाम को ही इसका निरीक्षण किया था. तटबंध पर बढ़ते दबाव को देखते हुए विभाग ने सहायक अभियंता रामचंद्र प्रसाद को पार्कोपाइन लगा कर आक्रम्य स्थल को सुरक्षित करने का निर्देश दिया है. कार्यपालक अभियंता श्री सिंह ने बताया कि सभी आक्रम्य स्थल सुरक्षित है.सहायक अभियंता प्रमोद पासवान ने कहा कि पानी मापने के लिए 1.7 किमी के पास गेज लगा दिया गया है. गेज मे खतरे की निशान भी लगा दिया गया है. इसकी निगरानी भी रखी जा रही है. विभाग के कर्मी विगन चौधरी को निर्देश दिया गया है कि वह खतरे के निशान पर ध्यान रखें.