कंपाउंडर को मारी गोली मरीज दिखाने के नाम खुलवाया क्लीनिक

बेतिया : मरीज दिखाने के नाम पर क्लीनिक खुलवा कर अपराधियों ने कंपाउंडर मुर्तुजा आलम को गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो गये. कंपाउंडर को बायीं कनपटी पर गोली लगी है. घटना बुधवार की देर रात एक बजे शहर के महावत टोली स्थित डाॅ नसीम के क्लीनिक पर हुई. […]

बेतिया : मरीज दिखाने के नाम पर क्लीनिक खुलवा कर अपराधियों ने कंपाउंडर मुर्तुजा आलम को गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो गये. कंपाउंडर को बायीं कनपटी पर गोली लगी है. घटना बुधवार की देर रात एक बजे शहर के महावत टोली स्थित डाॅ नसीम के क्लीनिक पर हुई. घायल कंपाउंडर मुफस्सिल थाना के शेखौना मठ के चुड़िहरवा टोला का रहनेवाला है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान मौके पर पहुंचे. घायल कंपाउडर को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भरती कराया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. मामले मेें पुलिस शेखौना मठ चुडिहरवा टोला निवासी मंजर मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बताया जाता है कि देर रात करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर दो लोग आये. मरीज दिखाने की बात कह कर क्लीनिक खुलवाने के लिए आवाज लगाने लगे. बाहर वाले कमरे में सोये समीर आलम ने जैसे ही दरवाजा खोला, अपराधियों ने उसकी कनपटी पर हथियार भिड़ा दिया. इसके बाद अपराधियों ने कंपाउंडर मुर्तुजा आलम के बारे में पूछा. समीर ने मच्छरदानी में सो रहे मुर्तुजा की ओर इशारा किया.
कंपाउंडर को मारी…
इशारा मिलते
ही अपराधियों ने मुर्तुजा पर गोली चला दी. गोली बायें साइड की कनपटी पर लगी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.
घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कंपाउंडर को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमेजेके अस्पताल में भरती कराया. उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. वहीं, पुलिस कंपाउंडर के पड़ोसी मंसूर मियां को हिरासत में ले लिया है. मुर्तुजा के परिजनों ने गांव के ही शमसूल होदा, मंसूर मियां, मंजूर मियां, इमरान मियां व मो. नुरैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
शहर के महावत टोली में डाॅ नसीम के अस्पताल पर हुई घटना
बाइक सवार दो अपराधियों ने रात एक बजे दिया घटना को अंजाम
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची नगर पुलिस ने की जांच
घायल को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में कराया भरती
कंपाउंडर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पटना किया रेफर
पुिलस ने कंपाउंडर के पड़ोसी को हिरासत में लिया
फोटो : 12 गोली से जले मच्छरदानी व बिछावन .
शातिर कृष्णा को दबोचने के लिए सुप्पी में छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >