एक लाख की रंगदारी नहीं दी तो पूरे परिवार को जख्मी किया

बेतिया : कंगली थाना के सिधवलिया गांव में एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पूरे परिवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायल परिवार के सदस्यों का इलाज एमजेके अस्पताल में जारी है. घायलों में अभिबीमा सहनी, उसकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्र जयराम सहनी शामिल हैं. जयराम सहनी […]

बेतिया : कंगली थाना के सिधवलिया गांव में एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने पूरे परिवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायल परिवार के सदस्यों का इलाज एमजेके अस्पताल में जारी है. घायलों में अभिबीमा सहनी, उसकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्र जयराम सहनी शामिल हैं. जयराम सहनी ने आरोप लगाया कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही सिपाही साह ने एक लाख की रंगदारी एक माह पूर्व मांगी थी. इस मामले में थाने को सूचना दी गयी थी.

लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद आरोपी ने नशे की हालत में हथियार से पूरे परिवार को जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >