योगापट्टी : थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भरपटिया जगदंबापुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गांव के ही बैजू चौधरी का पुत्र साहब चौधरी ने अपने दो बच्चों और पत्नी को मारकर लाश को गायब कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मामले में पुलिस ने खिलाफ नारेबाजी की और मामले की जांच कराने की मांग की.
पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर शव किया गायब!
योगापट्टी : थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भरपटिया जगदंबापुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि गांव के ही बैजू चौधरी का पुत्र साहब चौधरी ने अपने दो बच्चों और पत्नी को मारकर लाश को गायब कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे लोगों […]

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साहेब चौधरी करीब पांच वर्ष पूर्व आरा जिला की युवती खुशबू से प्रेम विवाह रचाया. अपने गांव भवानीपुर पंचायत के भरपटिया जगदंबापुर लाया. जहां उसको दो बेटियां भी हुईं. बड़ी बेटी अंजू कुमारी 4 वर्ष व छोटी बेटी संजू कुमारी 3 साल की थी. वर्तमान में खुशबू पांच माह के गर्भ से थी.
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 23 मास से खुशबू को उसके भसुर व इसका पति सुभाष अपने परिवार के लोगों के साथ प्रताड़ित करता था. ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू को पूर्व में दो बार फांसी के फंदे से रस्सी काट कर निकाला गया था. जिसको लेकर खुशबू ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत भी की थी.
महिला हेल्पलाइन द्वारा सूचना मिलने श्रीनगर पुिलस मामले की जांच करने पहुंची और खुशबू के पति साहेब चौधरी, भसूर प्रमोद चौधरी सहित एक अन्य को भी थाने ले गयी. जहां थानाध्यक्ष द्वारा बांड बना कर खुशबू को ठीक ढंग से रखने की बात कही गई. वहीं ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया गया कि करीब दो सप्ताह पूर्व साहेब अपनी पत्नी खुशबू व दोनों बच्चों को लेकर आधार कार्ड बनवाने गया. जहां से अभी तक बीवी और बच्चे नहीं लौटे.
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि साहेब चौधरी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर खुशबू और बच्चों को मार कर बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया है. उधर ग्रामीणों ने बताया कि
श्रीनगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के तरफ से कोई पहल नहीं की गई.
ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू के मायके वालों का नंबर और पता नहीं होने के चलते इसकी सूचना वहां तक नहीं पहुंच पाई है. साहब चौधरी व इसका बड़ा भाई प्रमोद घर
छोड़ कर फरार हैं. प्रदर्शन में मराठिया देवी, कुंती देवी, शोभा देवी, लालती देवी, लालचुनी देवी, अनिता देवी, ज्ञांती देवी आदि लोग उपस्थित रहे.
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लगाया आरोप, बोले पत्नी ने पति के खिलाफ महिला हेल्पलाइन में की थी शिकायत
थाने पर मामले में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
छापेमारी टीम पर पथराव
दुस्साहस. बाल-बाल बचे उत्पाद विभाग के पदाधिकारी व सिपाही