बेतिया : शहर के वार्ड संख्या- 31 के स्वयं सहायता समूह घुसुकपुर के सचिव रूकसाना खातून को सचिव पद से हटाने को लेकर वार्ड पार्षद सविता देवी ने इओ डा़ॅ विपिन कुमार को पत्र
लिखा है. इओ को लिख पत्र में बताया गया है कि एसकेएस योजना के तहत शहर में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है.
शौचालय निर्माण का कार्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से नगर परिषद करा रहा है. इसको लेकर नप प्रशासन की ओर से राशि भी उपलब्ध करा दी गयी है. लेकिन सचिव शौचालय निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रही है. इसको लेकर वार्ड में ओडीएफ करने की योजना को ग्रहण लग गयी है व शौचालय विहित लाभार्थियों के घरों में शौचालय का निर्माण नहीं हो रहा है.
यहां बता दें कि सचिव के खिलाफ बिस्मिल्लाह खातून, कुसुम देवी सहित अन्य लोगों ने भी सचिव पर शौचालय निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगायी हैं. उधर इओ डा़ विपिन कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद सुनीता देवी की ओर से लिखे पत्र की जांच करायी जा रही है. अगर शौचालय निर्माण में सचिव के बाधा उत्पन्न करने का मामला सत्य पाया जाता है,तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
