अब बेड पर ही एक्स-रे शुरू होगी चलंत मशीन

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल के मरीजों के लिए खुशखबरी है. अब बेड पर ही मरीजों का एक्स-रे किया जायेगा. यह कार्य चलंत एक्स-रे मशीन के जरिए संभव हो पायेगा. इस सदर अस्पताल में भरती मरीजों के लिए चलंत एक्स-रे मशीन का नया तोहफा मिला है. इस मशीन को लेकर कर्मी प्रत्येक […]

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल के मरीजों के लिए खुशखबरी है. अब बेड पर ही मरीजों का एक्स-रे किया जायेगा. यह कार्य चलंत एक्स-रे मशीन के जरिए संभव हो पायेगा.

इस सदर अस्पताल में भरती मरीजों के लिए चलंत एक्स-रे मशीन का नया तोहफा मिला है. इस मशीन को लेकर कर्मी प्रत्येक वार्ड में भ्रमण करेंगे और इसके माध्यम से बेड पर ही मरीजों का एक्स-रे करेंगे. इसका रिपोर्ट भी आधा से एक घंटे के अंदर रोगियों को मिल जायेगा. इससे रोगियों के समय की बचत भी होगी. अस्पताल अधीक्षक डा. एचएन झा ने बताया कि यहां के रोगियों को एक्स-रे कराने के लिए बाहर जाना पड़ता था. इसको लेकर मरीजों के अलावा उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना पड़ता था. इसके मद्देनजर विभाग से पत्राचार किया गया था. जिसके आलोक में मरीजों के लिए यह तोहफा मिला है.
रोगियों और उनके परिजनों को अब इस परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है. विभागीय आदेश के आलोक में इस एक्स-रे मशीन को शीघ्र ही शुरू किये जाने का प्रयास जारी है. उन्होंने बताया कि इस एक्स-रे मशीन की खरीददारी हो चुकी है. जल्द ही इसकी सेवा बहाल कर शुभारंभ किया जायेगा. ताकि भर्ती मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. अस्पताल प्रबंधन ने इस मशीन को
शुरू करने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है.
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल में चलंत मशीन का मिला तोहफा
एक्स-रे के लिए मरीजों को नहीं ले जाना होगा दूसरी जगह, घंटे भर
में मिलेगी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >