बुलाकी सिंह चौक पर लूटपाट के मामले में एफआइआर

बेतिया : शहर के बुलाकी सिंह चौक पर हुई चाकूबाजी व लूटपाट के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी मो. अलतमस व मो. ताहिर की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मो. अलतमस ने मो. ताहिर, अबुलैश, महताब, जहांआरा खातून, आरजू प्रवीण, आशिया प्रवीण […]

बेतिया : शहर के बुलाकी सिंह चौक पर हुई चाकूबाजी व लूटपाट के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी मो. अलतमस व मो. ताहिर की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मो. अलतमस ने मो. ताहिर, अबुलैश, महताब, जहांआरा खातून, आरजू प्रवीण, आशिया प्रवीण को आरोपित बनाया है.

आरोप लगाया है कि वे अपने बाइक से बाजार जा रहे थे. इसी बीच आरोपित ताहिर आया व बाइक का चाबी निकाल लिया व पेट में चाकू मार दिया. जब राजा बचाने आया,तो आरोपियों ने भी उसे जख्मी कर दिया व 40 हजार नकद एवं दो मोबाइल लूटकर फरार हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के मो. ताहिर ने मो. अलतमस, म. अली, शम्स आजम, साहेब आलम को आरोपित बनाया है. आरोपित लगाया गया है कि मो. अलतमस ने पैर पर बाइक चढ़ा दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से गोंद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मो. अलतमस व मो. ताहिर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >